{"_id":"6786a570bbb92d15960308bb","slug":"a-young-man-standing-outside-his-house-died-after-being-hit-by-a-car-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-111716-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: घर के बाहर खड़े युवक की कार की टक्कर से जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: घर के बाहर खड़े युवक की कार की टक्कर से जान गई
Tue, 14 Jan 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
दिलीप राजपूत की फाइल फोटो।
- फोटो : स्रोत: परिजन
महोबा/कुलपहाड़। श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, अन्य सड़क हादसों में किशोर समेत पांच लोग घायल हो गए।
कोतवाली कुलपहाड़ के ननवारा गांव निवासी दिलीप राजपूत (25) घर के दरवाजे पर सड़क पर खड़ा था। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे झांसी रेफर कर दिया। जहां उसकी मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
कस्बा कबरई के छंगा तिराहा निवासी अमन साहू (28) सोमवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह उदयनपुरा निवासी किशन, भगतसिंह नगर निवासी रोहित, नैगवां निवासी राहुल और राजकुमार अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।