फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A wire from another line fell on a dead line, and the lineman was electrocuted.

Mahoba News: बंद लाइन पर गिरा दूसरी लाइन का तार, करंट से लाइनमैन झुलसा

Wed, 10 Dec 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 10 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A wire from another line fell on a dead line, and the lineman was electrocuted.
श्रीनगर (महोबा)। हाइटेंशन लाइन के तार में काम करते समय संविदा लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिले अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। बिजली निगम के अवर अभियंता ने निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बिजली निगम के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य ने बताया कि कस्बे के बड़ापुरा मोहल्ला निवासी देवेंद्र यादव बिजली कंपनी में संविदाकर्मी है। वह मंगलवार को सुबह सिजहरी फीडर में शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन का फाल्ट सही कर रहा था। इसी क्षेत्र में बरा गांव के पास एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य कर रही है। कंपनी के कार्यों के लिए अलग से हाईटेंशन लाइन डाली गई है। इस लाइन में बिजली सप्लाई चालू थी। सड़क निर्माण के लिए खुदाई कर रही एलएनटी मशीन एक बिजली के पोल से टकरा गई। इससे इस हाईटेंशन लाइन के तार सिजहरी फीडर की लाइन पर गिरकर चिपक गए। ऐसा होने से सिजहरी फीडर की सभी लाइनों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया और काम कर रहे संविदा कर्मी देवेंद्र यादव का हाथ झुलस गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में ग्रामीण उसे एम्बुलेंस जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अवर अभियंता ने मामले में कार्रवाई के लिए थाना श्रीनगर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed