फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A villager dies due to house collapse

मकान गिरने से ग्रामीण की दबकर मौत

Thu, 10 Oct 2019 07:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
A villager dies due to house collapse
मृतक धर्मदास की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
खरेला (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला सादराय में दरवाजे पर चारपाई डालकर सोते समय बुधवार की रात को करीब 12 बजे अचानक कच्चा घर भरभराकर गिर गया। जिससे गृहस्वामी धर्मदास (59) पुत्र ठाकुरदास अनुरागी की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन

कस्बा खरेला के मोहल्ला सादराय निवासी धर्मदास मजदूरी करता था। बुधवार की रात को वह अपने घर के दरवाजे पर चारपाई पर सो रहा था। रात में करीब 12 बजे अचानक उसका कच्चा घर गिर गया। जिससे मजदूर मलबे में दब गया। आसपास के लोगों ने पहुंचकर मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार परशुराम मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा के तहत श्रमिक को धनराशि दिलाई जाएगी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने भाइयों के साथ घर पर रहता था। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed