फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A reward of 15 thousand gangster arrested in Panwadi in mahoba

महोबा: पनवाड़ी में 15 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
A reward of 15 thousand gangster arrested in Panwadi in mahoba
पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी अशोक सोनी - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पुलिस ने छह माह पहले महोबकंठ क्षेत्र में हुई लूट के मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर अशोक सोनी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उस पर 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के वासुदेव राजपूत और उनकी पत्नी से छह जून को महोबकंठ थानाक्षेत्र के छुटाई गांव में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवर व नगदी समेत लाखों रुपये का माल लूट लिया था। पीड़ित पक्ष ने थाने में अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसपी ने मामले की जांच पनवाड़ी थाना पुुलिस को सौंपी थी। पुलिस मामले में आरोपी दिनेश राजपूत और मनोज धीमर को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। तीसरा आरोपी जल्ला थाना बिबार, हमीरपुर निवासी अशोक सोनी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने अशोक पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। साथ ही उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी। बुधवार को पनवाड़ी थाना पुलिस की टीम ने राठ रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने से अशोक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed