{"_id":"1f4073d447b2782d12ebe4dccba27a0f","slug":"a-death-in-a-road-accident-11-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 11 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 11 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 05 Aug 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग अलग हुई
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग गंभीर रुप
घायल हो गए । घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अच्छेलाल (40) बुधवार को मोटरसाइकिल से कबरई की तरफ जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उधर शहर के मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार युवक ने जीजीआईसी से साइकिल से लौट रही छात्रा सुनीता को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांदा से महोबा आ रही रोडवेज बस की ग्राम डहर्रा के पास डंफर से टक्कर हो गई, जिससे बस में सवार दस यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में अर्चना शुक्ला (35), रामकिशोर (30), जगमेाहन (45), सरमन (52), कल्लू रैकवार (42) निवासी बांदा गेंदारानी(55), अभिलाषा (32), मोनू (10), सुखलाल (56) सहित दस लोग शामिल हैं।