{"_id":"6776b722a817daa310066cb1","slug":"a-case-of-abetment-to-suicide-registered-against-the-young-man-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-111480-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवक के खिलाफ दर्ज हुआ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवक के खिलाफ दर्ज हुआ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के कनेरा गांव में शोहदे से परेशान छात्रा के जहर खाकर जान देने के मामले में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
कनेरा गांव निवासी 11वीं की छात्रा मुस्कान को जनपद हमीरपुर के टोला गांव निवासी दूर का रिश्तेदार संदीप एक साल से परेशान कर रहा था। फोन पर बात कर शादी का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं कहीं दूसरी जगह शादी न होने देने की धमकी देता था। इससे परेशान छात्रा ने 31 दिसंबर की शाम जहर खाकर जान दे दी थी। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था।
इसमें संदीप की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी थी। बृहस्पतिवार को मृतका के पिता अरविंद सिंह परिहार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।