{"_id":"688e59ce6593afc4e30e5347","slug":"a-budget-of-55-lakhs-approved-for-kajli-mela-procession-in-the-board-meeting-mahoba-news-c-225-1-mah1002-116743-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बोर्ड की बैठक में कजली मेला शोभायात्रा के लिए 55 लाख का बजट स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बोर्ड की बैठक में कजली मेला शोभायात्रा के लिए 55 लाख का बजट स्वीकृत
Sun, 03 Aug 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के ऐतिहासिक कजली मेले को भव्य बनाने की तैयारी तेज हो गई है। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कजली मेला शोभायात्रा के लिए 55 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। 15 दिवसीय मेले की शुरुआत रक्षाबंधन के दूसरे दिन दस अगस्त को भव्य शोभायात्रा के साथ होगी।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से हर वर्ष कजली मेले की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। शहीद स्थल हवेली दरवाजा से शोभायात्रा शुरू होकर कीरत सागर तट पहुंचती हैं। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से बजट पास किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 55 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। इसमें शोभायात्रा के साथ शहर में जगह-जगह पर स्वागत द्वार लगाने, लाइटिंग व्यवस्था, वाहन व्यवस्था के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं शामिल हैं। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार के अलावा सभासद मौजूद रहे।
शोभायात्रा में बुंदेली लोककलाओं का दिखेगा प्रदर्शन
महोबा। कजली मेले में निकलने वाली शोभायात्रा में इस वर्ष 50 झांकियां रहेंगी। इन झांकियाें में स्कूली बच्चे विभिन्न स्वरूप में सजकर मेले की शोभा बढ़ाएंगे। शोभायात्रा में चार हाथी, तीन ऊंट और करीब सौ घोड़े शामिल होंगे। इसके साथ ही बैंडबाजा, रमतूला, रब्बी बाजा, दुलदुल घोड़ी नृत्य सहित बुंदेलखंड की विभिन्न लोककलाओं का प्रदर्शन भी इस शोभायात्रा में देखने को मिलेगा।