फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A 3% discount on unreserved tickets will be available via the Railvan app.

Mahoba News: रेलवन एप से अनारक्षित टिकटों पर मिलेगी तीन फीसदी छूट

Sat, 04 Jul 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A 3% discount on unreserved tickets will be available via the Railvan app.
महोबा। रेलवन एप से अनारक्षित टिकट की बुकिंग करने पर तीन फीसदी की छूट मिलेगी। रेलवे की ओर से आरक्षित टिकट, आरक्षण और शिकायत ट्रेन ट्रैकिंग सेवाएं अब एक ही एप से उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन



उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय रेलवे की ओर से रेलवन एप को एक समग्र डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। यह एप रेल यात्रा से जुड़ी लगभग सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। वर्तमान में रेलवन पर अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर तीन प्रतिशत छूट 14 जुलाई 2026 तक प्रायोगिक तौर पर दी जा रही है।
विज्ञापन




रेलवन एप से यात्रियों को आरक्षित, अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, लाइव ट्रेन स्थिति, आरक्षण विवरण, टिकट निरस्तीकरण, धनवापसी, रेल मदद सेवाएं, शिकायत दर्ज करने और निवारण, ट्रेन में भोजन बुकिंग आदि सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वह रेलवन एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। साथ ही एकीकृत डिजिटल सेवा के माध्यम से अपनी रेल यात्रा को अधिक सहज व सुविधाजनक बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed