फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   निलंबन मामले की जांच करने कबरई पहुंचे डीआईओएस

निलंबन मामले की जांच करने कबरई पहुंचे डीआईओएस

Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
Mahoba
Mahoba Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कबरई कस्बे के अखंड इंटर कालेज में वर्ष 2005 में आयोग से चयनित होकर आए अध्यापक के निलंबित का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले की शिकायत पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक जय सिंह विद्यालय पहुंचे और दिनभर जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने अध्यपकों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

कबरई कस्बे के अखंड इंटर कालेज के प्रबंधक राजकिशोर शुक्ला द्वारा अध्यापक कृष्ण कुमार को बिना किसी कारण के निलंबित कर दिया गया था। इसकी शिकायत पीड़ित अध्यापक ने शासन प्रशासन से की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डा. काजल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक जय सिंह अचानक अखंड इंटर कालेज जा धमके और विद्यालय की कैश बुक का गंभीरता से निरीक्षण किया। एक एक अध्यापक से बंद कमरे में निलंबित अध्यापक के मामले की छानबीन कर बयान लिए। कहा कि अब जिले के माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश के नाम पर गड़बड़झाला नहीं चलेगा। यदि वसूली की कोई शिकायत मिली तो प्रबंध इकाई को निलंबित कर दिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि एक भी अध्यापक प्रवेश के नाम पर कोई अतिरिक्त बेनामी शुल्क नहीं वसूल करेगा वरना वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यालय स्टाफ से भी लंबी पूछताछ करने के बाद प्रबंधक राजकिशोर शुक्ला से भी मामले के बारे में पूछताछ की। बीएसए ने कहा कि यदि अध्यापक शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेगा तो उसके खिलाफ भी विभाग कार्रवाई करेगा। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक जय सिंह के अचानक कबरई पहुंचकर अभिलेख खंगालने पर वहां खलबली मच गई और विद्यालय मेें दिनभर अफरा तफरी का माहौल रहा।

बाक्स
निलंबन वापस न हुआ तो शिक्षक संघ करेगा आंदोलन
कुलपहाड़ महोबा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि कबरई के अखंड इंटर कालेज में तैनात शिक्षक कृष्ण कुमार को जल्द बहाल नहीं किया गया तो शिक्षक संघ 6 अगस्त से आंदोलन करेगा। इसमें सभी माध्यमिक शिक्षक शामिल होंगे। इसकी जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की होगी। पटेल ने रविवार को जनतंत्र इंटर कालेज में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा प्रबंधक द्वारा मनमाने तरीके से प्रवेश के साथ अवैध वसूली न करने पर अध्यापक कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया है। यह जान बूझकर द्वेष भावना से की गई कार्रवाई है। इसका माध्यमिक शिक्षक संघ विरोध करता है। प्रबंधक राजकिशोर शुक्ला का कहना है कि शिक्षक द्वारा शिक्षण कार्य में रुचि न लेने के कारण ही निलंबन की कार्रवाई की गई है। अब नियमानुसार ही बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed