{"_id":"75848","slug":"Mahoba-75848-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता ग्रामीण की लाश कुएं में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से लापता ग्रामीण की लाश कुएं में मिली
Mahoba
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोरखा जंगल के पास कुएं में एक ग्रामीण की लाश मिली। मृतक के परिजनाें ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
ग्राम गोरखा निवासी राजाराम (60) पुत्र नंदा लोधी सब्जी बेचता था। 3 मई को सब्जी बेचने के बाद वह गायब हो गया। राजाराम के भाई सियाराम ने कोतवाली चरखारी में भाई के गायब होने पर गुमशुदगी की तहरीर दी थी। चार दिन बाद ग्राम गोरखा और छेदीमऊ गांव के बीच स्थित एक कुएं में राजाराम की लाश तैरती पाई गई। इसकी सूचना ग्रामीणाें ने मृतक के परिजनाें और पुलिस को दी।
पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई सियाराम ने आरोप लगाया कि उसके भाई के पास करीब 30-40 हजार रुपए थे। किसी ने उसकी हत्या का कुएं में फेंक दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।