{"_id":"75439","slug":"Mahoba-75439-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड मूल्यांकन : कहीं आत्महत्या की धमकी तो कहीं गरीबी की दुहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड मूल्यांकन : कहीं आत्महत्या की धमकी तो कहीं गरीबी की दुहाई
Mahoba
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। राजकीय इंटर कालेज में चल रही बोर्ड परीक्षाआें के मूल्यांकन दौरान कापी में तरह तरह के वाक्यात पेश किए गए हैं। परीक्षार्थी कहीं कापियाें में उत्तीर्ण न करने पर आत्महत्या करने की धमकी देने का मामला तो कहीं परीक्षा में कम अंक देने पर गरीबी की दुहाई देते हुए पढ़ाई छोड़ देने की वेदना सामने आ रही है।
बोर्ड परीक्षाआें के मूल्यांकन का केंद्र बने राजकीय इंटर कालेज में मूल्यांकन कार्य कर रहे शिक्षक कापियाें में निकल रहे तरह तरह के जुमले और वेदनाआें से पशोपेश में हैं। हाईस्कूल की 67711 कापियाें के मूल्यांकन को 184 शिक्षक और इंटरमीडिएट की 34494 कापियाें की जांच के लिए 49 शिक्षक लगाए गए हैं। शुक्रवार को मूल्यांकन दौरान कापियाें में कई तरह के जुमले निकले। परीक्षक जब कापियां जांच रहे थे तो कापी के बीच में एक छात्र ने शिक्षक से यह तक गुजारिश कर डाली कि अगर अनुत्तीर्ण कर दिया गया तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा। वहीं एक अन्य कापी में छात्र ने गरीबी के परिवेश को दोहराते हुए लिखा है कि अगर मुझे कम अंक मिले गरीबी से जूझकर पढ़ाई का खर्च चला रहे परिवार वाले मेरी पढ़ाई खत्म कर देंगे। इसके अलावा छात्राएं भी अनुत्तीर्ण होने पर शादी संबंध टूट जाने जैसे वाक्य लिखकर मूल्यांकन करने वाले शिक्षकाें की मानवीय संवेदनाआें को झकझोरने की भरपूर कोशिश कर रही है। मूल्यांकन कार्य के इंचार्ज जगदेव वर्मा ने बताया कि अब तक हाईस्कूल की 20 हजार एवं इंटरमीडिएट की 15 हजार कापियाें का मूूल्यांकन हो चुका है। नियमित तरीके से शिक्षक 50 कापियाें का मूल्यांकन निपटा रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि कापियाें में परीक्षार्थियाें द्वारा की जा रही गुजारिश का शिक्षकाें पर कोई असर नहीं है। वह उनकी मेहनत के अनुसार की गुणात्मक ढंग से मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं।