फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पेयजल को प्रोजेक्ट बने पर अमल नहीं

पेयजल को प्रोजेक्ट बने पर अमल नहीं

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले के बाशिंदों को माननीयों और प्रशासनिक अफसराें की बेरुखी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पठारी भूभाग वाले क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं तो बनीं पर उन्हें आज तक अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। लोगाें को पेयजल के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कबरई प्रतिनिधि के मुताबिक, मोहल्ला लक्ष्मीबाई नगर, झलकारीबाई नगर, अंबेडकर नगर, किदवई नगर, भगत सिंह नगर सहित ऊंचाई के इलाकाें में पेयजल की किल्लत है। कबरई पेयजल योजना के द्वितीय चरण में वर्ष 2007 में एक करोड़ रुपये से कलशहा बाबा पहाड़ी पर टंकी बनाकर पेयजल आपूर्ति का प्रोजेक्ट बनाया गया था, जिसके तहत कस्बे में राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाने के साथ ही कलशहा बाबा पहाड़ी पर टंकी का निर्माण कराया जाना था, लेकिन शासन से धनराशि स्वीकृत न होने के कारण आज तक इस प्रोजेक्ट की शुरुआत तक नहीं हुई।
विज्ञापन

खरेला प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पंचायत खरेला द्वारा जलनिगम को 12.21 लाख रुपये दिए गए। इससे कस्बे में दो ट्यूबवेल लगाए जाने हैं। इन ट्यूबवेलों से पाइप लाइन के जरिए मोहल्लाें में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। एक ट्यूबवेल का सर्वे भी हो चुका है, लेकिन जलनिगम की कार्य धीमी गति से लोगाें को इस योजना का लाभ देर से मिलता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोपीस बनी पानी की टंकी-लोहिया गांव भले ही सरकार की प्राथमिकता में शामिल हों, लेकिन इन गांवाें की स्थिति अन्य गांवाें की तरह ही है। लोहिया गांव मवई खुर्द में ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत जलनिगम द्वारा बनवाई गई पानी की टंकी शोपीस बन गई है। गांव के अधिकांश हिस्से में पाइप लाइन तो बिछा दी गई, लेकिन धीमा कार्य होने से ग्रामीणों को कनेक्शन नहीं दिए गए। ग्रामीणाें को मजबूरन दूरदराज के हैंडपंपाें से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।

कबरई में कलशहा बाबा पहाड़ी पर पानी की टंकी बनवाकर पेयजल के लिए प्रोजेक्ट बनाया गया था, लेकिन उसे स्वीकृति नहीं मिल सकी। अब जलनिगम द्वारा कबरई पेयजल पुनर्गठन योजना बनाई जा रही है, जिसमें कलशहा बाबा पहाड़ी पर टंकी निर्माण को भी शामिल किया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। मवई खुर्द में पानी की टंकी बन चुकी है। साथ ही दो ट्यूबवेल भी बन चुके हैं, जबकि तीन ट्यूबवेल और बनाए जाने हैं ताकि टंकी में पानी भरकर पेयजल आपूर्ति कराई जा सके।- जनार्दन सिंह, एक्सईएन जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed