फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   जागरूकता ही एड्स से बचाव : जिला जज

जागरूकता ही एड्स से बचाव : जिला जज

Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जनपद न्यायाधीश डॉ. गोकुलेश ने कहा कि जागरूकता ही एचआईवी एड्स से बचाव है। कहा कि यह असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई और संक्रमित खून लेने से फैलता है। लापरवाही के चलते एड्स के रोगी बढ़े हैं। उन्हाेंने कहा कि संरक्षण अधिनियम पास्को-2012 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को लैंगिक हमले, लैंगिक उत्पीड़न और अश्लील साहित्य से संरक्षण प्रदान करता है। जिला जज सोमवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित गोष्ठी के अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि एड्स लाइलाज बीमारी है। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तमाम योजनाएं चलाकर लोगाें को जागरूक किया जा रहा है। सिविल जज सीनियर डिवीजन राकेश वर्मा ने कहा कि थोड़ी सी सजगता बरतकर एचआईवी से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह संक्रमण से फैलता है, इसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वार्ष्णेय ने कहा कि एड्स के लक्षण प्रतीत होते ही तुरंत जांच कराएं। जिला अस्पताल में एचआईवी की जांच की जाती है। एचआईवी संक्रमित होने पर उपचार भी किया जाता है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. दयाशंकर वर्मा, जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी बीपी वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लाखन सिंह ने भी संबोधित किया। पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, आल्हा परिषद के अध्यक्ष शरद तिवारी दाऊ, संतोष कुशवाहा, उमाशंकर कश्यप, शैलेंद्र मोहन दीक्षित, जयंत कुमार, नवीन कुमार, आशा संस्थान के परियोजना प्रबंधक अशोक पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध में आशीष ने बाजी मारी
विश्व एड्स दिवस पर जिला अस्पताल में आशा संस्थान के तत्वावधान में ‘वर्तमान परिवेश में एचआईवी एड्स’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र आशीष तिवारी ने पहला, ओमनारायण तिवारी ने दूसरा, जीजीआईसी की प्रेरणा राजपूत ने तीसरा स्थान पाया। इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने पर विश्वनाथ, प्रद्युम्न, रीतेश चौरसिया, रुक्मणि और अनामिका को भी सम्मानित किया गया।

रैली निकालकर किया जागरूक
विश्व एड्स दिवस पर छात्र-छात्राआें ने रैली निकालकर लोगाें को जागरूक किया। रैली को एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता और सीएमओ डॉ. एसके वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। रैली प्राइवेट बस स्टैंड, डाक बंगला, बजरंग चौक, डीएम आवास, परमानंद चौराहा होते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। उधर, जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राआें ने रैली निकालकर नागरिकों को एड्स के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed