{"_id":"44-208411","slug":"Mahoba-208411-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलें उजड़ने से खफा किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलें उजड़ने से खफा किसानों का प्रदर्शन
Mahoba
Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विकास खंड कबरई के ग्राम चांदो मेंखेतों में बिजली विभाग द्वारा खंभे लगवाने से खफा किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम वीरेश्वर सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्य रुकवाने की मांग की। किसानाें ने कार्य न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्राम चांदो निवासी ठाकुरदास, प्रभुदयाल, संदीप कुमार, बालादीन, घनश्याम ने सोमवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में डीएम वीरेश्वर सिंह को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उनके खेत चांदो और बजरिया मौजा में हैं। किसानाें की अनुमति लिए बिना खेतों में बिजली विभाग खंभे लगवा रहा है। खेतों में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए जाने से चना, गेहूं, लाही की फसलें बर्बाद हो रही हैं। इससे किसानों को खासी क्षति उठानी पड़ रही है।
पत्र में बताया कि बिजली विभाग द्वारा किसानों से न तो कोई समझौता किया गया है और न ही कोई भूमि का अधिग्रहण किया गया है। जबरन किसानाें के खेतों में फसलें उजाड़कर खंभे नहीं लगने दिए जाएंगे। किसानों ने जिलाधिकारी से बिजली विभाग द्वारा लगवाए जा रहे बिजली के खंभे के कार्य को रुकवाने की मांग की। साथ ही जबरन बिजली के खंभे लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।