{"_id":"44-208406","slug":"Mahoba-208406-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियाें की हड़ताल निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियाें की हड़ताल निरस्त
Mahoba
Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। नगर पालिका परिषद महोबा के अधिशासी अधिकारी और उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर महासंघ के बीच बातचीत में सहमति बनने पर महासंघ की एक दिसंबर को प्रस्तावित हड़ताल निरस्त कर दी गई।
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी ने बताया कि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, लेखाकार और उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर महासंघ नगर इकाई महोबा के बीच हुई बातचीत में कर्मचारियाें की मांगों से संबंधित सभी बिंदुओं पर सहमति जताई गई। साथ ही बोर्ड बैठक में प्रस्ताव एजेंडे में सम्मिलित कर लिया गया है। बताया कि हर महीने की दस तारीख तक वेतन देने के साथ-साथ कर्मचारियाें को कूड़ा गाड़ी व झाड़ू उपलब्ध कराई जाएगी। इस कारण हड़ताल निरस्त कर दी गई है।