फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   साईं बाबा शोभायात्रा में उमड़ा सैलाब

साईं बाबा शोभायात्रा में उमड़ा सैलाब

Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के साई बाबा मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा देखने के लिए सड़कों पर लोगाें की भीड़ जुटी। वेद मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कस्बेे के विवेक नगर स्थित मराठे के बजरंग बली मंदिर परिसर में छात्रों ने चंदा एकत्र कर साईं बाबा मंदिर का निर्माण कराया, जहां साईं बाबा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले नगर में साज सज्जा और बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा राजेंद्र नगर, इंदिरा नगर, सुभाष नगर, लक्ष्मीबाई नगर, अंबेडकर नगर होते हुए मराठे में समाप्त हो गई। शोभायात्रा दौरान श्रद्धालु बैंड बाजाें की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। जगह-जगह भक्ताें ने साई बाबा की आरती उतार कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

शोभायात्रा साईं बाबा मंदिर पर समाप्त हो गई। पप्पू पंडित ने वेद मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस मौके पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। हजाराें श्रद्धालुआें ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही लोगाें को रोक-रोककर प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राहुल शिवहरे, रोहित, कपिल नामदेव, रवि नामदेव सहयोग किया। इस मौके पर रियल सिंह, अंबुज त्रिपाठी, श्यामू नामदेव, शंभू शुक्ला, सोमेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed