{"_id":"44-206997","slug":"Mahoba-206997-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाइयों के साथ पिता को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाइयों के साथ पिता को किया लहूलुहान
Mahoba
Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ग्राम बिलखी में बेटे ने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर पिता पर लाठी डंडाें से हमला कर लहूलुहान कर दिया। नाजुक हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बेटे सहित चार लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
ग्राम बिलखी निवासी प्रेमपाल की भाई जवाहर यादव से रंजिश चल रही थी। पिता लेखराज जवाहर यादव के खेतों में सिंचाई कर रहा था। इस पर बड़ा भाई प्रेमपाल नाराज हो गया और पहले हथौड़ों व घन से कुएं में रखे दो पंपिंग सेट मशीनों की तोड़फोड़ की। बाद में दोनों पंपिंग सेट मशीन कुएं में फेंक दी। पिता के मना करने पर प्रेम पाल ने अपने चचेरे भाइयाें के साथ पिता पर लाठी डंडाें से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
ग्रामीणों ने बीच बचाव कर लेखराज को बचाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में भर्ती कराया। घटना की रिपोर्ट लेखराज ने बेटे प्रेम पाल, हरचरन, उदय सिंह, नवाब सिंह सहित चार लोगाें के खिलाफ थाना श्रीनगर में दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।