फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   प्रतिभा का इस्तेमाल कर बनें स्वाबलंबी

प्रतिभा का इस्तेमाल कर बनें स्वाबलंबी

Thu, 18 Sep 2014 05:31 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Thu, 18 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
महोबा। परियोजना निदेशक हुब्बलाल ने कहा कि बेरोजगार युवतियाें को अपनी प्रतिभा का उपयोग करते हुए स्वाबलंबी बनना चाहिए ताकि वे अपने पैराें पर खड़े होकर अपने परिवार का सहारा बन सकें। इस कार्य में ड्रेस डिजाइनिंग का व्यवसाय बेहतर साबित हो सकता है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक बुधवार को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित महिलाआें के लिए ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण समापन पर बोल रहे थे। कहा कि आजकल की भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा भरी जिंदगी में नौकरी मिलना आसान कार्य नहीं है। नौकरी न मिलने पर निराश होनेे के बजाय बेरोजगार युवतियाें को स्वरोजगार की दिशा में प्रयास करना चाहिए। इससे वे एक बेहतर नागरिक बनकर अन्य लोगाें के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक जेके ढींगरा ने कहा कि स्वरोजगार के लिए प्रयास करने वाली किसी भी प्रशिक्षणार्थी को पैसाें की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। कहा कि व्यवसाय को ऋण की आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बैंक से वित्तीय मदद दिलाए जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। संस्थान निदेशक हरनारायण मिश्र ने जल्द से जल्द अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने को कहा। उन्होंने बताया कि सात अक्टूबर से धूपबत्ती एवं अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर रीता, प्रियंका, राधिका नगायच, रेखा, अन्नू पाल, अफरोज जहां सहित तमाम प्रशिक्षार्थियाें को प्रमाण पत्र प्रदान किए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed