फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   नामजदों को छोड़ने पर लगाया जाम

नामजदों को छोड़ने पर लगाया जाम

Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कबरई महोबा। एक पखवाड़ा पहले कस्बे के एक युवक की हत्या कर वर्मा तालाब में शव गाड़ दिए जाने के मामले में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा छोड़ दिए जाने से खफा मृतक के परिजनों और पड़ोसियों ने कानपुर सागर हाइवे में चक्का जाम कर दिया। इससे दो घंटे तक हाइवे के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंसे रहे। दो घंटे बाद अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कराने पर जाम खोला गया।
विज्ञापन

कबरई कस्बे के पांच पहाड़ी निवासी सूरज यादव के पुत्र मुकेश यादव की आठ अगस्त को नृशंस हत्या कर शव को वर्मा तालाब के अंदर पानी में गाड़ दिया गया था। परिजनों ने संदेह के आधार पर खोजबीन करते हुए अपने पुत्र का शव खोज निकाला। साथ ही लाखन यादव, भूषण यादव, वीरू यादव, हरिशंकर, विष्णु शर्मा सहित पांच लोगाें के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा कबरई थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस ने पांचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। 15 अगस्त तक गिरफ्तार नामजद अभियुक्तों को जेल न भेजकर थाने में रोके रखा और बाद में छोड़ दिया गया। इससे नाराज मृतक के परिजनों ने कुन्हेटा मार्ग में पिछले सप्ताह जाम लगाया था। तब थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने जल्द फिरसे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह गुजर जाने के बाद पुलिस ने छोड़े गए नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया, जिससे मृतक के परिजन और पड़ोसियों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा। ग्रामीणाें ने छंगा तिराहे पर कानपुर- सागर हाईवे में फिर से जाम लगा दिया और महिलाएं भी जाम में शामिल हो गईं। हाथाें में पुलिस के खिलाफ नारे लिखे तख्तियां लिए आक्रोशित लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
मृतक के पिता सूरज यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभियुक्तों से लेनदेन कर उन्हें छोड़ दिया। जब तक वे गिरफ्तार नहीं होते जाम नहीं खुलेगा। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक रामयश और सीओ सदर संदीप सिंह ने नामजद अभियुक्तों को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार करा लिया। जिसके बाद जाम खोल दिया गया। जाम के चलते कानपुर मार्ग में शक्ति स्टोन तक और महोबा की ओर बांदा तिराहे तक वाहन फंसे रहे। जाम खुलते ही लोगों ने राहत की सांस ली।

एएसपी ने मीडियाकर्मियों से की अभद्रता- कबरई महोबा। दो बार जाम लगाने के बावजूद मामले का निस्तारण न होते देख और मृतक के परिजनों को ही थाने मेें बैठाकर डंाटने डपटने की जानकारी होने पर जब मीडिया कर्मी थाने एएसपी से मामले की जानकारी करने पहुंचे तो वे आगबबूला हो गए और बोले ये मेरा निजी घरेलू थाना है। आप लोग अंदर कैसे बिना परमीशन के आ गए। उन्हाेंने मीडिया कर्मियों के साथ भी अभद्रता की। जिससे मृतक के परिजनों और अभियुक्तों से मीडियाकर्मी मिल न सकें। इस मामले में उन्होंने कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक के इस बर्ताव पर प्रेस क्लब ने अपर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed