फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   लू की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

लू की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

Sun, 25 May 2014 05:32 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Sun, 25 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान ने लोगाें की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं लू की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। आग उगल रहे सूरज की किरणाें से पूरा जिला तप रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड पठारी क्षेत्र होेने के कारण यहां पर वनाें की संख्या कम होने और पहाड़ अधिक होने के कारण गर्मी ज्यादा पड़ती है, जिससे गर्मी में लोगाें का जीना दुश्वार हो जाता है। गर्मी के साथ चल रही गर्म हवाआें और लू के थपेड़ाें की चपेट में आने से कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला मनोहरगंज निवासी हीरा साहू (36) पुत्र वंशी साहू को शुक्रवार को लू लग गई, जिसका पहले श्रीनगर में इलाज कराया गया। बाद में उसे महोबा भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। डॉक्टराें का कहना है कि लू लगने के कारण बुखार तेज हो गया था, जिसके कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed