{"_id":"44-172151","slug":"Mahoba-172151-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण अभियान को बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण अभियान को बनाई रणनीति
Mahoba
Updated Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए मुख्य मार्ग पर दुकानाें के आगे किए अतिक्रमण हटाने को रणनीति बनाई है। सुभाष चौक से लेकर पीपीएन चौराहे तक सड़क के दोनाें तरफ नालाें से अतिक्रमण हटाया जाएगा। पहले चरण में नाले के ऊपर कलई डालकर चिंहीकरण किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कलई डालने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियाें के अलावा नगर पालिका का अतिक्रमण दस्ता शामिल होगा। कहा कि एक बार अतिक्रमण हटने के बाद नाले नालियाें के ऊपर अतिक्रमण करने वालाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना वसूला जाएगा। उन्हाेंने कहा कि दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा अभियान के दौरान किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि पीपीएन चौराहे से सुभाष चौक मुख्य मार्ग पर दुकानदाराें द्वारा दुकानाें के आगे सामान लगाने से आए दिन जाम लग जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चाें की छुट्टी के समय होती है। स्कूली छात्र-छात्राएं अक्सर जाम में फंस जाते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने को पुलिस अधीक्षक ने रणनीति तैयार कर ली है। व्यापार मंडल पदाधिकारियाें और व्यापारियाें से अतिक्रमण अभियान में सहयोग की अपील की गई है।