Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   शासन की अनदेखी से किसानाें का उत्पीड़न

शासन की अनदेखी से किसानाें का उत्पीड़न

Tue, 04 Feb 2014 02:08 PM IST
Mahoba
Mahoba Updated Tue, 04 Feb 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
महोबा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल यादव ने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा किसानाें की अनदेखी की जा रही है। वादा करने के बाद भी सरकार ने किसानाें के कर्ज माफ नहीं किए। बैंक से ऋण लेते समय दलालाें द्वारा किसानाें से कमीशन वसूला जाता है। वहीं बाद में कर्ज की वसूली के लिए बैंक दबाव बनाकर किसानाें को मानसिक रूप से परेशान करते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव गुरुवार को कीरत सागर तट पर भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत के अवसर पर किसानाें को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि बुंदेलखंड में सिंचाई के साधन न होने से किसानाें को फसल की पैदावार में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्हाेंने विकासखंड कबरई के ग्राम ग्योड़ी को टाउन एरिया का दर्जा दिलाए जाने की मांग की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवान चंद्र ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानाें के सारे कर्ज सरकार को माफ कर देने चाहिए। कहा कि बुंदेलखंड के प्रत्येक किसान के खेत में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने, गौशाला खुलवाकर अन्ना पशुआें से बर्बाद हो रही फसल को बचाने और किसानाें की एक लाख रुपए तक की बंधक भूमि को बैंकाें से मुक्त कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि बैंकाें द्वारा कर्ज वसूली के लिए धमकाने से आहत होकर आत्महत्या करने वाले किसानाें के परिजनाें को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाएगा। बैंकाें द्वारा किसानाें की कर्ज वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग की है। कहा कि कबरई ब्लाक महोबा में स्थित होने से किसानाें को ब्लाक तक आने जाने में धन और समय की बर्बादी करनी पड़ रही है। इसलिए ब्लाक को कबरई में ही शुरू कराया जाए। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम, प्रदेश सचिव घनश्याम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरदत्त पांडेय, झांसी मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, महोबा जिलाध्यक्ष जयराम तिवारी, जालौन जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, चित्रकूट जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल सहित तमाम पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed