{"_id":"44-154638","slug":"Mahoba-154638-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजन और दशहरा के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजन और दशहरा के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त
Mahoba
Updated Sat, 12 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। नवरात्र, दशहरा और बकरीद जैसे प्रमुख पर्वाें में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिले को तीन जोनों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। जिससे त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से निपटाए जा सकें।
जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा द्वारा जारी आदेश में सदर तहसील क्षेत्र को प्रथम जोन में बांटा गया है। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप वर्मा को जोनल प्रभारी बनाकर जिले की कोतवाली महोबा, थाना कबरई और थाना श्रीनगर सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों सेक्टराें में संबंधित थाना प्रभारी सेक्टर प्रभारी के रूप में काम करेंगे। महोबा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, और तहसीलदार महोबा मजिस्ट्रेेट के रूप में काम करेंगे। कबरई में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में ननकू और श्रीनगर में बीडीओ कबरई को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
दूसरे जोन चरखारी में पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी हरदेवी वर्मा को जोनल प्रभारी बनाया गया है। चरखारी, खरेला और खन्ना थाना के थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के सेक्टर प्रभारी हाेंगे। चरखारी के लिए एसडीएम चरखारी, तहसीलदार चरखारी को मजिस्ट्रेट के अलावा थाना खरेला में भूमि संरक्षण अधिकारी चरखारी, थाना खन्ना में उप निदेशक भूमि संरक्षण महोबा की तैनती की गई है। इसी तरह तीसरे जोन कुलपहाड़ में पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार कोे जोनल प्रभारी बनाया गया है। थाना कुलपहाड़ और पनवाड़ी में संबंधित थाना प्रभारी सेक्टर प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। जबकि एसडीएम कुलपहाड़ और तहसीलदार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। पनवाड़ी में बीडीओ पनवाड़ी, महोबकंठ थाना क्षेत्र में पीडी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण महोबा और थाना अजनर में भूमि संरक्षण अधिकारी महोबा की मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती की गई है। तीनों तहसीलों में संबंधित परगना मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्वो में विशेष नियंत्रण रखेंगे।