{"_id":"44-154635","slug":"Mahoba-154635-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को होगा अधिवक्ता समिति का चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 को होगा अधिवक्ता समिति का चुनाव
Mahoba
Updated Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिला अधिवक्ता समिति के चुनाव में नामांकन पत्र वापस लेने के बाद अब केवल तीन पदों पर मतदान होगा। छह पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने जाना तय माना जा रहा है। अध्यक्ष पद पर अब सीधे विनोद खरे और अवधराज कमल नरसिंह राना आमने सामने आ गए हैं।
जिला अधिवक्ता समिति के चुनाव में शुक्रवार को पर्चा वापसी का अंतिम दिन था। सदस्य पद पर कुलदीप कुशवाहा और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार सोनी ने पर्चा वापस ले लिया है। अब अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार खरे और अवधराज कमल नरसिंह राना के बीच टक्कर होगी। दोनाें प्रत्याशी कचहरी में कामकाज करने के बजाय संपर्क अभियान में समर्थकाें के साथ जुट गए हैं। इसी तरह महामंत्री पद पर राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, प्रभात सुल्लेरे और केशरदास राजपूत तीन प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण गोपाल द्विवेदी, बालेंदु सिंह यादव मैदान में डटे हैं। जिनके भाग्य का फैसला 18 अक्तूबर को होने वाले मतदान के बाद होगा।
जिला अधिवक्ता समिति के चुनाव अधिकारी कुलदीप सिन्हा और मुकीतुर्रहमान खान ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविकांत त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर खूबचंद्र सेन और जीतेंद्र कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप कुशवाहा, संयुक्त सचिव पद पर तेजप्रताप चौधरी, मोतीलाल, सदस्य पद पर अनिल कुमार खरे, महेंद्र कुमार, दीपक कुमार, विनय राजपूत, कन्हैयालाल, शाहीन फातिमा के पर्चा चापस लेने के बाद निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।