फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   अध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र ने बाजी मारी

अध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र ने बाजी मारी

Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
Mahoba
Mahoba Updated Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन

प्रतिद्वंद्वी प्रवेंद्र सिंह को 48 वोट से दी शिकस्त
महामंत्री अभिषेक शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार
छात्रा रेखा को हराकर उपमंत्री बने युवराज सिंह
खरेला (महोबा)। बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र सिंह ने प्रतिद्वंद्वी प्रवेंद्र सिंह को 48 वोटाें से हराकर कब्जा कर लिया। महामंत्री पद पर अभिषेक शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार, उप मंत्री पद पर युवराज सिंह विजयी हुए। मतदान और मतगणना के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
खरेला के बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय गुरुवार को सुबह 9 बजे से शुरू हुए मतदान के बाद 4 बजे से शुरू हुई । परिणाम शाम 6 बजे घोषित किए गए। इसमें अध्यक्ष पद में पुष्पेंद्र सिंह ने 197 वोट हासिल कर प्रवेंद्र सिंह रघुवंशी को 48 वोटाें से हरा दिया। प्रवेंद्र को कुल 149 वोट मिले। 27 वोट अवैध घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद में प्रदीप कुमार ने नीरज राजपूत को 160 वोटाें से हराया। प्रदीप कुमार को 254 वोट मिले। 11 वोट अवैध घोषित किए गए। महामंत्री पद पर अभिषेक शुक्ला ने प्रवेंद्र राजपूत को 38 वोटाें से हराया। अभिषेक को 193 वोट मिले और प्रवेंद्र कुमार को 155 वोट मिले। उपमंत्री पद पर युवराज सिंह ने 188 वोट पाकर रेखा को 29 वोटाें से हरा दिया। छात्रा रेखा को कुल 159 वोट मिले।
विज्ञापन

मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी डा. शैलेंद्र सिंह ने विजयी प्रत्याशियाें को प्रमाण पत्र दिए। प्राचार्य डा. राजेश सिंह परिहार समेत कई प्रवक्ता व्यवस्था में लगे रहे। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशियाें के समर्थकाें के बीच हुई मारपीट के बाद से सतर्क हुए प्रशासन के निर्देश पर उप जिलाधिकारी चरखारी सुनील सिंह और क्षेत्राधिकारी हरदेवी वर्मा ने भी मतदान और मतगणना के दौरान पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। थानाध्यक्ष खरेला घनश्याम सचान के साथ-साथ चरखारी कोतवाली प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह ने चप्पे-चप्पे में कड़ी सुरक्षा बना रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुर व्यवहार को बताया जीत का आधार
खेलकूद प्रतिभा के मेधावी मध्यवर्गीय परिवार के पुष्पेंद्र सिंह की जीत पर समर्थकाें ने देरशाम तक जश्न मनाया। माध्यमिक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हमेशा अव्वल रहने वाले वित्तीय वर्ष के छात्र पुष्पेंद्र सिंह ने मधुुर अच्छे व्यवहार के चलते छात्र-छात्राआें और मित्राें पर अपनी मजबूत पकड़ को जीत का फार्मूला बताया। उन्हाेंने कहा कि छात्राें की समस्याआें के साथ-साथ शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाने के उद्देश्य को लेकर चुनाव लड़ा। इस पर हर संभव खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed