{"_id":"5c86ae62bdec22141f00d98a","slug":"91552330338-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशरों की डस्ट से बंजर हो रहे खेत- राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशरों की डस्ट से बंजर हो रहे खेत- राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पत्थर नगरी कबरई में मानकों की अनदेखी करके चलाए जा रहे क्रशरों से अब पर्यावरण को ही नहीं बल्कि किसानों को भी भारी नुकसान हो रहा है। क्रशरों की डस्ट से खेत बंजर होते जा रहे हैै। साथ ही तमाम लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। गिट्टी लेकर दौड़ रहे बेकाबू ट्रकों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह बात बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कही। वह नायाब रेजीडेंसी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिले में धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। दो-पांच हेक्टेयर पहाड़ का पट्टा लेने के बाद दस हेक्टेयर में खनन कर रहे हैैं। इसके बाद भी अधिकारी खामोशी अख्तियार किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर अवैध खनन नहीं बंद कराया गया तो किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी। किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सहदेव को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि खनन माफिया प्राकृतिक संपदा को भी चोरी करके नुकसान पहुंचा रहे है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि कबरई क्षेत्र के आसपास मानकों की अनदेखी करके सैकड़ों क्रशर संचालित किए जा रहे हैं। क्रशरों की डस्ट से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश साहू, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष किरण पाठक मौजूद रहीं।
क्रशरों की डस्ट से बंजर हो रहे खेत : राष्ट्रीय अध्यक्ष