{"_id":"5c630edabdec2273aa6bb641","slug":"91549995738-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल कर्मचारी की इलाज दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल कर्मचारी की इलाज दौरान मौत
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम अकठौंहा में एक माह पहले दुर्घटना में घायल हुए कर्मचारी की सोमवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
ग्राम अकठौंहा निवासी इंद्रकुमार सिंह (57) पुत्र करन सिंह पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। एक माह पहले वह इमिलियाडांग से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी पचराहा मोड़ केे पास बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टरों द्वारा उसे ग्वालियर रेफर किया गया था। एक माह तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ब्यूरो