{"_id":"5c7ac2efbdec224a3d3ff6e5","slug":"81551549167-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन में यात्रियों को मिलेगी वाई-फाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन में यात्रियों को मिलेगी वाई-फाई की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेेलाताल (महोबा)। रेलवे स्टेेशन बेलाताल को वाई-फाई सुविधा से जोड़ दिया गया है। जिससे अब यहां पर यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। साथ ही ट्रेनों के आने-जाने की भी एनाउंसमेंट के द्वारा जानकारी मिलेगी। अब यात्रियों को बार-बार गाड़ी का समय जानने के लिए अपनी सीट से पूछताछ केंद्र के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। साथ ही गाड़ी किस प्लेटफार्म नंबर से आ रही है। इसका भी समय समय पर एनाउंसमेंट होता रहेगा। रेलवे ने इसके लिए स्टेशन में साउंड और माइक का भी इंतजाम कर दिया गया।
बेलाताल के स्टेशन मास्टर देवेंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि वाई-फाई का सिस्टम स्टेशन में लगा दिया गया है। जो 700 मीटर के दायरे में रेलवे स्टेशन में रहने वाले यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा निशुल्क मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सात मार्च को इसका उदघाटन होने केे बाद चालू करा दिया जाएगा।