{"_id":"5b6480414f1c1bde6d8b6045","slug":"71533313089-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंसठ सेक्टर प्रवासी करेंगे बूथ स्तर पर भाजपा संगठन को मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंसठ सेक्टर प्रवासी करेंगे बूथ स्तर पर भाजपा संगठन को मजबूत
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश के आवास, शहरी नियोजन तथा व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने लोकसभा चुुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता बैठक कर संगठनात्मक रणनीति तैयार की। 65 सेक्टरों में जमीनी कार्यकर्ताओं को प्रवासी की जिम्मेदारी सौंपते हुए बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करने को कहा।
विरमा भवन में गुरुवार की शाम 8.30 बजे जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर की अध्यक्षता में भाजपाइयों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रदेश के राज्यमंत्री ने पदाधिकारियों और मंडलाध्यक्षों की समीक्षा करने के बाद संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी ली। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से पूरी ईमानदारी के साथ जुट जाए। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना जरूरी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिले को 65 सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में एक प्रवासी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी है। प्रवासी कार्यकर्ता को दायित्व देते हुए कहा कि बूथस्तर पर गठित कमेटियों का दुरुस्तीकरण और मतदाता पुनरीक्षण में कार्यकर्ताओं को लगाने के साथ साथ केंद्रीय संगठन से निर्धारित छह राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन उनकी जिम्मेदारी होगी।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव, जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता, संदीप शुक्ला, महेंद्र गुरुदेव, योगेश मिश्रा, नीरज गुप्ता, अंकुर शिवहरे सहित जिले के मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
पैंसठ सेक्टर प्रवासी करेंगे भाजपा संगठन को मजबूत
-राज्यमंत्री की मौजूदगी में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बनाई रणनीति