फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   महीनों से चक्कर लगा रहे कृषकों ने बैंक में काटा हंगामा

महीनों से चक्कर लगा रहे कृषकों ने बैंक में काटा हंगामा

Wed, 13 Jun 2018 10:31 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
महीनों से चक्कर लगा रहे कृषकों ने बैंक में काटा हंगामा
खरेला महोबा। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए महीनों से बैंक के चक्कर लगा रहे किसानों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। एक दर्जन किसानों ने बैंक गेट पर जमकर हंगामा काटा। बैंक मैनेजर की तानाशाही से आक्रोशित किसानों ने लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत सरकार की योजनाओं पर बैंक कर्मियों द्वारा पानी फेरकर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर खरेला के इलाहाबाद बैंक शाखा गेट पर बुधवार को एक दर्जन किसानों ने केसीसी बनवाने पर परेशान करने को लेकर जमकर हंगामा मचाया। घंटे भर से हंगामा मचा रहे किसानों की आवाज सुनकर भी बैंक कर्मचारी उनकी व्यथा सुनने बाहरी नहीं निकले। किसानों का आक्रोश बढ़ते देख बैंक में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने थाना को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों का गुस्सा शांत कराया।
विज्ञापन

खरेला निवासी मातादीन पुत्र मइयादीन ने बताया कि पिता के नाम केसीसी बना था। 28 दिसंबर 2013 को पिता की मृत्यु हो गई थी। कर्जमाफी का आवेदन किया जिसकी सूची बैंक द्वारा नहीं दिखाई जा रही बल्कि संपूर्ण कर्ज अदायगी के लिए दवाब दिया जा रहा है। किसान ने बैंक द्वारा उत्पीड़न किए जाने से हताशा जताई। कृषक महेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह, गुलाब सिंह, महेंद्र द्विवेदी आदि कृषकों ने बताया कि महीनों से अभिलेख तैयार करवाकर बैंक की कागजपूर्ति कर दी फिर भी बैंक अधिकारी क्रेडिट बनाने के लिए महीनों से दौड़ा रहे हैं। कर्जमाफी का लाभ देने के लिए सरकार ने पुन: क्रेडिट कार्ड बनाने का आदेश दिया है लेकिन हजारों रुपया कागजात में खर्च हो गए लेकिन किसान क्रेडिट कार्ड अधिकारी नहीं बना रहे हैं। मामले पर शाखा प्रबंधक नसीर खान ने बताया कि केसीसी के मानकों और लक्ष्य के अनुसार काम किया जा रहा है। अधिक काम का बोझ होने की वजह से कुछ देरी अवश्य हो जाती है। सरकार की मंशा के अनुसार किसानों का लाभांवित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
खाते से पैसा निकलने का मामला पहुंचा पुलिस की चौखट
इलाहाबाद बैंक खाताधारक के खाते से 14 हजार रुपया निकल जाने का मामला पुलिस तक पहुंच गया। बुधवार को थाना खरेला को दी तहरीर में भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बैंक खाते से निकले रुपयों की जानकारी लेने शाखा प्रबंधक के पास गया तो उन्होंने किसी तरह की बात करने से इंकार कर दिया। तैनात सुरक्षाबल ने धक्का मारकर बाहर कर दिया। पीड़ित ने बताया किसानों और खाताधारकों से अभद्रता करना आम बात हो गई है। मजबूरन थाना पुलिस का सहारा लेेना पड़ा। थानाध्यक्ष आरबी जैदी ने बताया कि केसीसी को लेकर दो लोगों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही हैं।
महीनों से चक्कर लगा रहे कृषकों ने बैंक में काटा हंगामा
-बैंक मैनेजर पर लगाया तानाशाही का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed