फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   70.97 million allocated for the fence of the cemetery

कब्रिस्तान की चहारदीवारी के लिए 70.97 लाख आवंटित

Fri, 19 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Fri, 19 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
70.97 million allocated for the fence of the cemetery
 अल्पसंख्यक समुदाय के कब्रिस्तानों व शमसानघाट भूमि की सुरक्षा योजना के अंर्तगत कार्यान्वयन समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में  हुई। यहां  कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवाने के लिए नौ प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि पारित प्रस्तावों के गाटा संख्या सभी उपजिलाधिकारियों को उपलब्ध कर दें। इससे  कार्य स्थलों का विधिवत परीक्षण  हो सके। साथ ही  बाउंड्रीवाल के निर्माण में कोई विवाद उत्पन्न न हो।
विज्ञापन


उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे स्थान का चयन करें ,जहां कब्जे की संभावना अधिक हो अथवा शहर के बीच में हो। उन्होंने रकवे की पैमाइश कराकर अंतिम चयन के समय स्थानीय लोगों का सहयोग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डा. आई सिद्दीकी ने बताया कि कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए शुक्लाना ग्रांटगंज महोबा , सुगिरा कुलपहाड़, सगुनियामाफ जैतपुर, पनवाड़ी, हजीरखाना पनवाड़ी, क्रिश्चियन कब्रिस्तान, हरिजन बस्ती महोबा, कब्रिस्तान दरीवा महोबा का प्रस्ताव पारित किया गया है।


 बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए 70.97 लाख की धनराशि विभाग के पास है। बैठक में मुख्यविकास अधिकारी शिवनारायण, अपरजिला अधिकारी संतोष कुमार राय, सीओ सिटी संदीपकुमार, काजीशहर आफाक हुसैन, सपा जिालध्यक्ष बाबूमंसूरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed