फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   65.30 crore sanctioned for the district jail

जिला कारागार के लिए 65.30 करोड़ स्वीकृत

Tue, 28 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 28 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
65.30 crore sanctioned for the district jail
पठानकोट में तीन नाकों पर 17.26 लाख पकड़े - फोटो : अमर उजाला
शासन ने जिला कारागार के लिए 65.30 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। राजस्व विभाग ने 18 हेक्टेअर जमीन का चयन भी कर लिया है। इसमें 11 हेक्टेयर भूमि ग्राम समाज की है। शेष सात हेक्टेयर भूमि आसपास के 14 किसानों की अधिग्रहीत की गई है। इससे जल्द ही जिला कारागार की इमारत बनने के आसार बढ़ गए है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि 11 फरवरी 1995 को महोबा जिले का गठन हो गया था। जिला बनने के 22 साल बाद भी जिला कारागार नहीं बन सका। सालों से जमीन की चल रही तलाश के बाद बिलवई रोड पर अब प्रशासन ने 18 हेक्टेयर भूमि चयनित कर ली है। राजस्व विभाग और सीएनडीएस विभाग के अधिकारियों ने भूमि की नापतौल कर सीमांकन भी करा दिया है। इससे जल्द ही जिला कारागार की इमारत का निमार्ण शुरू होगा।
विज्ञापन



राजस्व विभाग ने श्याम, काशीराम समेत 13 किसानों की जमीन की रजिस्ट्री भी करा ली है। सिर्फ एक किसान की रजिस्ट्री कराना शेष रह गया है। कारागार के निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस विभाग को सौंपी गई है। सीएनडीएस विभाग ने राजस्व विभाग की टीम के साथ बिलवई रोड पर जाकर भूमि का सीमांकन कराया। प्रोजेक्ट मैनेजर आरएन पांडेय का कहना है कि जल्द ही जिला कारागार की इमारत का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed