फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दो दिन में स्वीकृत पट्टे निष्पादित न कराए तो होगी कार्रवाई

दो दिन में स्वीकृत पट्टे निष्पादित न कराए तो होगी कार्रवाई

Thu, 28 Feb 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
दो दिन में स्वीकृत पट्टे निष्पादित न कराए तो होगी कार्रवाई
महोबा। जिले में ई-नीलामी के जरिए चार माह पहले स्वीकृत हुए 74 खनन पट्टों के निष्पादन की प्रक्रिया में पट्टाधारक रुचि नही दिखा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पट्टाधारकों को दो दिन का समय दिया है। यदि पट्टों का निष्पादन नहीं कराया तो पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई कर सिक्योरिटी जब्त करते हुए क्षेत्र रिक्त घोषित कर दिए जाएंगे। नई खनिज नीति लागू होने के बाद दिसंबर 2017 में पहाड़ों के खनन पट्टों का शासनादेश आया था। शासनादेश के तहत 100 से अधिक खनन पट्टे ई-नीलामी के जरिए स्वीकृत किए गए। जिलाधिकारी सहदेव ने बताया कि स्वीकृत खनन पट्टों के सापेक्ष 74 पट्टों की पर्यावरण एनओसी जारी की गई थी। जिसमें अभी तक कुल 40 खनन पट्टों ने ही निष्पादन की प्रक्रिया पूरी कराई लेकिन 34 पट्टाधारक इसमें रुचि नही दिखा रहे हैं। डीएम ने आदेश दिए है कि जो ई-नीलामी धारक पट्टेदार दो दिन के अंदर निष्पादन की कार्रवाई संपादित नहीं कराते उनकी जमा लाखों रुपये की सिक्योरिटी जब्त कर पट्टे निरस्त कर दिए जाएंगे और खनन क्षेत्र रिक्त घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही ऐसे पट्टाधारक फिर से पात्र नहीं होंगे। डीएम के इस निर्देश से पट्टाधारकों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, जिला खनिज अधिकारी अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि शेष पट्टाधारकों को फोन पर सूचना देकर बुलाया जा रहा है ताकि कोई सूचना मिलने की बहानेबाजी न हो सके।
विज्ञापन

दो दिन में स्वीकृत पट्टे निष्पादित न कराए तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed