{"_id":"5bc21265bdec2269360ca2b2","slug":"61539445349-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला आग से झुलसी, झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला आग से झुलसी, झांसी रेफर
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के ग्राम गंज में एक महिला संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में आटो पलट गया, जिससे झुलसी महिला व ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
ग्राम गंज निवासी अनीता (35) पत्नी धरम सिंह शनिवार की दोपहर घर पर थी। तभी वह आग की चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े। किसी तरह महिला के शरीर में जल रही आग पर काबू पाया गया। आनन-फानन में परिजन अनीता को ऑटो से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में किड़ारी फाटक के समीप आटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे आग से झुलसी महिला अनीता व ऑटो में सवार काली पहाड़ी निवासी सुनीता व मुन्ना घायल हो गए। दूसरे वाहन से महिला व दो अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने आग से बुरी तरह झुलस चुकी अनीता को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया जबकि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। परिजन घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दे दी है।
संदिग्ध हालात में महिला आग से झुलसी
- झुलसी महिला को अस्पताल ले जाते समय आटो पलटने से दो घायल - घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती