फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   575 teachers relieved from council schools to conduct board exams

Mahoba News: बोर्ड परीक्षा कराने के लिए परिषदीय स्कूलों से कार्यमुक्त हुए 575 शिक्षक

Sat, 22 Feb 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
575 teachers relieved from council schools to conduct board exams
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 24 फरवरी से शुरू हो रहीं बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 575 परिषदीय शिक्षकों को शुक्रवार की शाम कार्यमुक्त कर दिया गया। शनिवार से यह शिक्षक माध्यमिक शिक्षक विभाग में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में इस समय करीब 500 शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी तैनात हैं। स्टाफ की कमी को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग से 575 परिषदीय शिक्षकों की मांग की गई थी। इसकी केंद्रवार सूची बीएसए कार्यालय को भेजी थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर परीक्षा ड्यूटी पर तैनात होने वाले शिक्षकों को तीन दिन पहले बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यमुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके तहत बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी कराने के लिए 575 परिषदीय शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति होगी ऑनलाइन
परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। साथ ही उनका पूरा विवरण भी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इसको लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed