{"_id":"5c3b5bd0bdec2273212c5dd2","slug":"51547394000-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दरोगा समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दरोगा समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में शहर कोतवाली में तैनात दरोगा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
शहर कोतवाली में तैनात एसआई गोपीचरन बाइक से पुलिस लाइन की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे वह गिरकर घायल हो गए। बाद में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कस्बा कबरई के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी बच्चू (55) पुत्र रजवा बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसी तरह हाइवे में कबरई रोड पर एक अज्ञात युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह बिलवई निवासी आशू पुत्र भगवानदास व मोहल्ला रामनगर निवासी फूलचंद्र पुत्र रामप्यारे अलग अलग स्थानों पर बाइक फिसलने से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
सड़क दुर्घटनाओं में दरोगा समेत पांच लोग घायल
- सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती