{"_id":"5c2cfc36bdec2256994dffd4","slug":"51546452022-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की चपेट में आकर युवक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड की चपेट में आकर युवक समेत दो की मौत
विज्ञापन
ठंड से युवक समेत दो की मौत
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर ठंड की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। जिले में भीषण ठंड व शीतलहरी का प्रकोप जारी है। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुरबरा निवासी शिवचरन 25 पुत्र पनका की मंगलवार की रात ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। हाथ पैर अकड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह ग्राम कौहारी निवासी देवेंद्र 24 पुत्र वैशाली भी ठंड की चपेट में आ गया। सीने में तेज दर्द व कपकपाहट होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा रहा।