{"_id":"5b6dcc9c4f1c1b9e3e8b65d8","slug":"51533922460-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे को पीटकर फेंका सामान, मकान पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे को पीटकर फेंका सामान, मकान पर जड़ा ताला
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के मोहल्ला बंधानवार्ड में पारिवारिक विवाद को लेकर परिजनों ने मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया। बाद में कमरे में सामान फेंकते हुए ताला जड़ दिया। पीड़ित मां-बेटे ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मकान में ताला डालकर कब्जा जमा लिए जाने से घायल मां-बेटे इधर उधर भटकने को मजबूर है।
मोहल्ला बंधानवार्ड निवासी जयकुंवर पत्नी जयसिंह अपने पुत्र वीरेंद्र के साथ रहती है। परिजन उसका हिस्सा हड़पने के लिए प्रताड़ित कर रहे है। गुरुवार की रात परिवार के ही निर्देश व फूलवती ने मकान खाली करने की बात कहते हुए जयकुंवर से मारपीट कर दी। बीच बचाव करने दौड़ उसके पुत्र को भी पीटकर घायल कर दिया और दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद परिजनों ने दीवार तोड़कर कमरे में रखा सामान बाहर फेंक दिया और मकान में ताला जड़ दिया।
घायल मां-बेटे ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फूलवती पत्नी बृजगोपाल व निर्देश के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मारपीट कर मकान में कब्जा लेने से पीड़ित मां-बेटे रिश्तेदारों की शरण ले रहे है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद दोषियों को गिरफ्तार करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
मां-बेटे को पीटकर फेंका सामान
- शहर कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा