फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, नारेबाजी कर जताया आक्रोश

हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, नारेबाजी कर जताया आक्रोश

Wed, 30 May 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, नारेबाजी कर जताया आक्रोश
हड़ताल पर बैंककर्मी करोड़ों का लेनदेन ठप
विज्ञापन

- हड़ताल पर बैंककर्मी, नारेबाजी कर जताया आक्रोश
- वेतनवृद्घि की मांग को लेकर बैंकों में रही तालाबंदी
03 परिचय- नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते बैंककर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा।
मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन बैंककर्मियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कर्मचारी बैंकों में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करते रहे। जिससे करोड़ों का लेनदेन ठप रहा। बैंकों में जमा निकासी को पहुंचे ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। बैंक कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

जिले की इलाहाबाद बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी समेत सभी सरकारी बैंकों में हड़ताल के पहले दिन तालाबंदी रही। इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन द्वारा बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। एसोसिएशन के महामंत्री जयपाल सिंह परिहार ने कहा कि आईबीए एवं सरकार की हठधर्मिता के विरोध में हड़ताल की जा रही है। 11वें विपक्षीय वेतन समझौते की प्रारंभिक वार्ता के दौरान आईबीए द्वारा 2 प्रतिशत वेतनवृद्धि का प्रस्ताव देना सभी बैंकर्स का अपमान है। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक करने के बाद भी इस तरह का वेतन समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने में हरिनारायण मिश्रा ने कहा कि बैंक कर्मचारी जो लाभ कमाकर बैंक को देते हैं लेकिन वेतनवृद्धि की बात करने पर कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। इस मौके पर लोकेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार पाल, आगाज अली, चंद्रेश कुमार, संदीप त्रिपाठी, विवेक सेन, सुरेंद्र गुप्ता, भगवानदास, सिद्धार्थ सोनी आदि कर्मचारी मौजूद रहे। बैंकों की हड़ताल से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 31 मई को भी बैंकों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed