फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   511 patients got free treatment in health fairs in mahoba

महोबा: आरोग्य मेलों में 511 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार

Sun, 15 Mar 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
511 patients got free treatment in health fairs in mahoba
आरोग्य मेले में डॉक्टर से जानकारी लेते एसडीएम - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अजनर व श्रीनगर में 511 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं। शिविर लगाकर लाभार्थियों के आयुष्मान योजना के कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

पीएचसी श्रीनगर में आरोग्य मेले का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष ममता यादव ने फीता काटकर किया। डॉ. अंबुज, डॉ. नीजेंद्र निगम, डॉ. शगुफ्ता, डॉ. ममता अहिरवार ने तीन सैकड़ा मरीजों का नि:शुल्क उपचार कर दवाएं दीं। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक कबरई जीआर रतमेले व प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक श्रीनगर डॉ. योगेंद्र सिंह राजावत ने कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताएं। सीएमओ डॉ. सुमन, डिप्टी सीएमओ सज्जन कुमार, एएनएम कुसुमलता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अजनर प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री आरोग्य मेला खमा, अकौना और अजनर में हुआ। 211 मरीजों का इलाज किया गया। 107 पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। डॉ. पीके सिंह, डॉ. प्रेमनारायण शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सज्जन कुमार, डॉ. जय सिंह आदि मौजूद रहे। शुभारंभ एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस ने किया। उन्होंने शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑपरेटर, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed