फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   51 couples hold each other's hand

सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Mon, 29 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
51 couples hold each other's hand
नवदंपती जोड़ों को प्रमाणपत्र देते अतिथि। - फोटो : MAHOBA
महोबा। बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित सर्वजातीय कन्या विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा।
विज्ञापन

शहर के राठ रोड स्थित डीएवी मैदान में आयोजित सम्मेलन में सुबह से ही वर व वधू पक्ष के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। एक साथ अलग-अलग मंडपों में वैवाहिक रस्में संपन्न कराई गई। नवदंपती जोड़ों को सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, आशीष शिवहरे, बजरंग दल के विभाग संयोजक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने आर्शीवाद देकर सुखमय जीवन की कामना की। देर शाम तक वैवाहिक रस्में चलतीं रहीं। आयोजन समिति ने नवदंपती जोड़ों को दान-दहेज व उपहार सौंपे। दोनों पक्षों के लिए खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया। सम्मेलन में विभिन्न जनपदों के लोग शामिल हुए। इस मौके पर मनीष राना, अमन शर्मा, अंजुल सक्सेना, आयुष कुमार, मनु शर्मा, समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed