फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   50 disabled people got tricycle and 10 got wheelchair

Mahoba News: 50 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल तो 10 को मिली व्हीलचेयर

Sun, 03 Dec 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
50 disabled people got tricycle and 10 got wheelchair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगों के कल्याण के लिए शासन की आरे से चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 80 दिव्यांगों को सहायता उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व डीएम मृदुल चौधरी ने 50 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, 10 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, पांच को कान की मशीन और 15 दिव्यांगों को बैसाखी वितरित कीं। साथ ही मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत 10 नवजात बलिकाओं को बेबीकिट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जो भी दिव्यांग मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है उन्हें मतदाता सूची में सम्मिलित कराएं। इस मौके पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, सीडीओ चित्रसेन सिंह, एडीएम राम प्रकाश, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी हर्षवर्धन नायक, उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज, जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिव्यांगों को दी गई विधिक सहायता की जानकारी
फोटो 03 एमएएचपी 05 परिचय-शिविर में बोलते पराविधिक विश्वनाथ त्रिपाठी।
महोबा। विश्व दिव्यांग दिवस पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग छात्र-छात्राओं व लोगों को प्राधिकरण से मिलने वाली विधिक सहायताओं की जानकारी दी गई। शहर के बिच्छू पहाड़िया स्थित मल्टीस्टोरी प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक विश्वनाथ त्रिपाठी ने दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर जिला समंवयक शशांक सचान, जगदीश पाठक, रामनरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed