फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   5 ke khilaf report

फर्जी रायल्टी मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर के आदेश

Tue, 18 May 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
5 ke khilaf report
महोबा। पत्थर मंडी कबरई में अवैैध परिवहन व फर्जी ई-रायल्टी मामले की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर रविवार की रात खनिज निरीक्षक ने टीम के साथ बरबई तिराहा व कानपुर रोड पर ट्रकों की जांच की। इस दौरान एक ट्रक पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रक में फर्जी रायल्टी से माल लोड होने की बात सामने आने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। डीएम ने इस मामले में शामिल पांच लोगों व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश दिए हैं। खनिज निरीक्षक ने थाना कबरई में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खनिज निरीक्षक ईश्वरचंद्र रविवार की रात पत्थर मंडी कबरई में चेकिंग कर रहे थे। तभी गिट्टी लदे वाहनों की जांच की गई। एक ट्रक को रोककर कागजात मांगने पर चालक मुकेश ने अभिलेख दिखाए। सरकारी वेबसाइट से जांच करने पर रायल्टी में खनन की मात्रा सात घनमीटर के स्थान पर 14 घनमीटर और छह चक्का ट्रक के स्थान पर 12 चक्का ट्रक फर्जी तरीके से परिवर्तित कर सरकारी अभिलेख कूटरचित किया जाना पाया गया। टीम ने ट्रक चालक व उसमें सवार इमरान खान को हिरासत में लेकर थाना कबरई लाए। इस दौरान एक बाइक सवार सरकारी कार्य में व्यवधान डालते हुए वहां पहुंच गया। जिससे टीम ने पूछताछ की। युवक ने अपना नाम मोहित शुक्ला निवासी बरबई बताया। कड़ाई से जांच करने पर पता चला कि वह दूसरे व्यक्ति से रायल्टी लेकर बेचता था। मामला डीएम सत्येंद्र कुमार के पास पहुंचने पर उन्होंने ट्रक चालक मुकेश, ट्रक मालिक सलमान खान, इमरान खान, मोहित शुक्ला, मयंक गुप्ता व अन्य अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं मं रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed