{"_id":"5e6e64c58ebc3ea4c26bde9e","slug":"5-50-crore-approved-for-construction-of-khajuraho-road-mahoba-news-knp55052922","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: खजुराहो मार्ग के निर्माण को 5.50 करोड़ रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: खजुराहो मार्ग के निर्माण को 5.50 करोड़ रुपये स्वीकृत
विज्ञापन
महोबा-खजुराहो मार्ग की गड्ढायुक्त पड़ी सड़क
- फोटो : MAHOBA
महोबा। महोबा-खजुराहो मार्ग की गड्ढायुक्त सड़क बनने जा रही है। शासन ने लवकुश नगर तिराहे से कुम्हड़ौरा तक छह किमी सड़क निर्माण के लिए 5.50 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। अब लोगों को गड्ढायुक्त सड़क से निजात मिल जाएगी। सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 27 मार्च को टेंडर डाले जाएंगे।
गौरतलब है कि महोबा-खजुराहो मार्ग गड्ढायुक्त होने से यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। पर्यटक स्थल खजुराहो जाने वाले पर्यटकों को बस में हिचकोले खाते जाना पड़ता था। एक साल से जर्जर सड़क निर्माण की शासन-प्रशासन ने सुध नहीं ली।
इससे इस मार्ग पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। सड़क के दोनों तरफ निवास करने वाले लोगों का धूल से जीना मुहाल हो गया है। वाहन निकलते ही दुकानों और मकानों में धूल भर जाती है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बृजबिहारी अग्रवाल का कहना है कि शासन से धनराशि स्वीकृत हो जाने के बाद अब छह किमी लंबी और सात मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराने के साथ दोनों तरफ नालों का भी निर्माण कराया जाएगा। सड़क हॉटमिक्स प्लांट से तैयार की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।