फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   प्लेटफार्म का उच्चीकरण यात्रियों के लिए बना बबाल-ए-जान

प्लेटफार्म का उच्चीकरण यात्रियों के लिए बना बबाल-ए-जान

Sat, 09 Feb 2019 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
प्लेटफार्म का उच्चीकरण यात्रियों के लिए बना बबाल-ए-जान

विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेल खंड के इकलौते आदर्श रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ के प्लेटफार्म का उच्चीकरण रेल यात्रिओं के लिए मुसीबत बन गया है। प्रतिदिन ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री निर्माणाधीन प्लेटफार्म से गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
कुलपहाड रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो का निर्माण एक साल पहले हो चुका है जबकि प्लेटफार्म नंबर एक का उच्चीकरण का काम अभी चल रहा है। हाई लेवल के इस प्लेटफार्म के निर्माण से सबसे ज्यादा दिक्कत विकलांगों, बुजुर्गो, बच्चों व महिला यात्रिओं को उठानी पड़ रही है। आदर्श रेलवे स्टेशन घोषित होने के बाद स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने में कार्य चल रहा है। कुलपहाड़ स्टेशन में दो प्लेटफार्म है। प्लेटफार्म नंबर एक लो लेवल होने के कारण इसका उच्चीकरण कराया जा रहा है। जिससे आएदिन ट्रेन में चढ़ने वाले यात्री गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन में मात्र दो मिनट ही ट्रेन रूकती है। उसी 2 मिनट में ट्रेन से यात्री को उतरना और चढ़ना होता है। ट्रेन में भीड़ अधिक होने और प्लेटफार्म के नीचे होने से दिक्कत हो रही है। कार्यदाई संस्था के ठेकेदार निर्माण पूरा होने में तीन माह का समय लगने की बात कह रहे हैं। राममिलन, केशव, राकेश, दिलीप आदि यात्रियों ने रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़वाए जाने की मांग की है। ताकि यात्रियों को जल्दबाजी में चढ़ने उतरने की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म का उच्चीकरण यात्रियों के लिए बना बबाल-ए-जान
- निर्माणाधीन प्लेट फार्म में गिरकर चुटहिल हो रहे यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed