फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   एससी एसटी कानून कमजोर करने के विरोध में भड़के अनुयाई

एससी एसटी कानून कमजोर करने के विरोध में भड़के अनुयाई

Wed, 01 Aug 2018 11:10 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
एससी एसटी कानून कमजोर करने के विरोध में भड़के अनुयाई

विज्ञापन
महोबा। एससी एसटी कानून को कमजोर करके पिछड़ा व अति पिछड़े समाज को सम्मान से जीने के हक पर कुठाराघात किए जाने के विरोध में बुधवार को संत रामपाल महाराज के अनुयाइयों ने देश के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें एससी एसटी कानून को पूर्व की तरह लागू कराने की मांग की है।

संत रामपाल महाराज के अनुयाइयों ने जिलाधिकारी सहदेव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रवक्ता कैलाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि 20 मार्च 2018 को सुप्रीम कोर्ट के जजों की खंडपीठ ने एससी एसटी कानून में संशोधन किया था। जिससे पिछड़े व अति पिछड़े वर्ग के लोग अपने आपकों को ठगा महसूस कर रहे है। उन्होंने बताया कि यदि कानून को पूर्व की भांति लागू नहीं किया गया तो पिछड़े समाज को 100 साल पुराने समय की तरह नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ेगा। संत रामपाल महाराज के निर्देश पूरे देश में प्रत्येक जिलों में ज्ञापन सौंपे जा रहे है। ताकि वर्ष 1989 में बनाए गए एससीएसटी कानून को पूर्व की भांति लागू कराया जा सके। चेतावनी दी कि यदि कानून में बदलाव नहीं हुआ तो अनुयाई पूरे देश में पिछड़ा व अति पिछड़े समाज की लड़ाई तन मन धन से लड़ेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान तमाम अनुयाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

एससी एसटी कानून कमजोर करने के विरोध में भड़के अनुयाई
- संत रामपाल महाराज के अनुयाइयों ने पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed