{"_id":"5925c25a4f1c1ba93e536a20","slug":"38-trucks-filled-with-sand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू से भरे 38 ट्रकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू से भरे 38 ट्रकों को पकड़ा
महोबा
Updated Wed, 24 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
हरपालपुर थाना परिसर के पास खड़े बालू से भरे ट्रक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू खनन बंद होने से मध्य प्रदेश की बालू ऊंचे दामों पर यूपी में भेजी जा रही है। मंगलवार की रात को यूपी और एमपी के अधिकारियों ने जिले की सरहद से सटे हरपालपुर के पास बालू से भरे 38 ट्रकों को पकड़ लिया। चेकिंग दौरान कागजात व वैध रायल्टी न पाए जाने पर ट्रकों को हरपालपुर थाने में खड़ा करा दिया गया है।
गौरतलब है कि यूपी में बालू खनन ठप होने से मध्य प्रदेश की नदियों में रात में चोरी छिपे बालू लाकर महंगे दामों पर बेची जा रही है। जिले में अवैध कारोबार का धंधा काफी दिनों से फल फू ल रहा है। इसकी सूचना पर एसडीएम नौगांव, तहसीलदार और महोबा जिले के कुछ अधिकारियों ने रात में सरहद पर चेकिंग की। इस दौरान बालू से लदे चले आ रहे ट्रकों को हरपालपुर के पास रोक लिया गया।
अधिकारियों ने चालकों से बालू लदी होने पर रॉयल्टी मांगी। चालकाें के पास 2016 की रॉयल्टी थी। कई ट्रकों में 10 घन मीटर की रायल्टी थी और 24 घन मीटर ट्रकों में बालू भरी थी। चालक कागज नहीं दिखा सके। इस पर अधिकारियों ने 40 ट्रकों में से 38 को पकड़ लिया।
विज्ञापन
दो चालक ट्रक लेकर अंधेरे में भाग गए। तीन ट्रकों की पुलिस ने हवा निकाल दी जो हाईवे में खड़े हैं। 35 को थाना हरपालपुर में खड़ा करा दिया गया है।