फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   36 agreements made with 95 farmers, Rs 47 crore compensation distributed

Mahoba News: 95 किसानों से किए 36 बैनामे, 47 करोड़ बांटा गया मुआवजा

Sat, 13 Apr 2024 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 13 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
36 agreements made with 95 farmers, Rs 47 crore compensation distributed
महोबा। जिले से गुजरे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा के निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण का काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। अभी तक 95 किसानों से सिर्फ 36 बैनामे ही हो सके। जिसमें किसानों को 47 करोड़ का मुआवजा मिल चुका है। हालांकि, अधिकारी बुंदेलखंड में अन्य जिलों की अपेक्षा महोबा में औद्योगिक गलियारा के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति को सबसे बेहतर बता रहे हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे महोबा जिले में खन्ना कस्बे के पास से गुजरा है। शासन के निर्देश पर एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जानी है। यूपीडा को औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जिम्मेदारी मिली है। छह माह पहले यूपीडा के अधिकारियों ने जिले के आला अधिकारियों के साथ खन्ना कस्बे के पास एक्सप्रेसवे के किनारे 110 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की थी।
विज्ञापन

इस जमीन का अधिग्रहण कराए जाने को लेकर शासन की ओर से करीब एक अरब रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है। औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने के बाद यहां देश की मल्टीनेशनल और छोटी-बड़ी कंपनियों की इकाइयां लगेंगी। इससे न सिर्फ जिले की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा बल्कि युवाओं को इन कंपनियों में अच्छे वेतनमान पर नौकरियां मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग की ओर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जा रही है। अभी तक 95 किसानों से 36 बैनामे किए जा चुके हैं। जिससे 33 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित हो गई है जबकि 77 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना शेष है। भूमि अधिग्रहण के तहत निर्धारित दर का चार गुना मुआवजा किसानों को वितरित किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण का काम शत-प्रतिशत पूरा होने के बाद ही यहां औद्योगिक इकाइयां स्थापित होना शुरू होंगी।

------------
वर्जन
बुंदेलखंड के अन्य जिलों की अपेक्षा महोबा जिले में औद्योगिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति बेहतर है। फिर भी और तेजी के साथ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। - रामप्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed