{"_id":"6817b7e413ebc5d67d0717d5","slug":"3550-passengers-were-caught-smoking-and-littering-in-a-year-mahoba-news-c-225-1-mah1001-114180-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एक साल में धूम्रपान व गंदगी फैलाते पकड़े गए 3,550 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एक साल में धूम्रपान व गंदगी फैलाते पकड़े गए 3,550 यात्री
Mon, 05 May 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 05 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी मंडल की ओर से महोबा समेत विभिन्न स्टेशनों में धूम्रपान व गंदगी फैलाते हुए 3,550 यात्रियों को पकड़ा गया। ऐसे यात्रियों से 10 लाख 25 हजार 893 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
झांसी के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में स्टेशनों व ट्रेनों में समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया गया। ताकि, मंडल के सभी स्टेशनों व ट्रेनों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रहे। साथ ही धूम्रपान के मामलों में भी अंकुश लगाया जा सके। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक साल में ट्रेनों व स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियानों में गंदगी फैलाने व धूम्रपान करने वाले यात्रियों से 10 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया।