फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   3.12 crore will be spent on the construction of the Bilrayan to Nawari road.

Mahoba News: 3.12 करोड़ से होगा बिलरायां से नवाड़ी मार्ग का निर्माण

Sun, 15 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 15 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
3.12 crore will be spent on the construction of the Bilrayan to Nawari road.
महोबा। ब्लॉक पनवाड़ी क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग का कायाकल्प होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण लगभग 3.12 करोड़ रुपये की लागत से कराएगा। इसको लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और उच्चाधिकारियों से स्वीकृति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे थे। मार्ग न बनने से लोगों को मुख्यालय तक प हुंचने में असुविधा हो रही थी। उनकी मांगों को संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना बनाकर भेजी थी, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 24 फरवरी तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विभाग ने काम शुरू होने के तीन महीने के भीतर सड़क को तैयार करने की समय-सीमा तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन के लिए बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed